{"_id":"6716b680715d10b6090b22d4","slug":"memorandum-submitted-for-the-construction-of-sub-registrar-office-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122589-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उप निबंधक कार्यालय के निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उप निबंधक कार्यालय के निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन
Tue, 22 Oct 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सब रजिस्ट्रार कार्यालय भवन का निर्माण तहसील परिसर में कराए जाने की मांग को लेकर धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जनहित में रजिस्ट्री कार्यालय का निर्माण तहसील परिसर में ही होना चाहिए, लेकिन एक अधिकारी दस्तावेज लेखकों के प्रभाव में आकर गलत रिपोर्ट लगाकर शासन और प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष लालशरण सिंह, प्रेम नारायण मिश्र, सुनील पांडेय, दिलीप तिवारी, विजय कुमार श्रीवास्तव, योगेश कुमार श्रीवास्तव आदि का कहना है कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय भवन का निर्माण धनघटा में कराए जाने के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। भवन का निर्माण जनहित में तहसील परिसर में ही होना चाहिए। जिसकी मांग अधिवक्ता लंबे समय से करते चले आ रहे हैं।
तहसील परिसर में ही रजिस्ट्री कार्यालय का निर्माण होना लगभग तय हो चुका है, लेकिन जिलास्तरीय एक अधिकारी इस मामले में गलत रिपोर्ट तैयार करके शासन और प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय का निर्माण कार्य तहसील परिसर में नहीं किया गया तो अधिवक्ता संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।