फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   member of state woman commission heard complaints

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ितों की फरियाद

Wed, 17 Nov 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
member of state woman commission heard complaints
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ितों की फरियाद
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला बुधवार को डाक बंगले पर पहुंचीं और पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। धौरहवा गांव की महिला ने उन्हें शिकायती पत्र दिया। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया। बताया कि पति का दूूसरी युवती से अवैध संबंध है। उसके चलते वह जमीन बेच दे रहा है। दबाव देकर अपनी मां की जमीन भी बेचवा रहा है। महिला के तीन बच्चे हैं। बाद में राज्य महिला आयोग की सदस्य घोरखल स्थित वृद्धाश्रम गईं। वहां वृद्धजनों की समस्याएं जानीं और उसके समाधान का निर्देश दिया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने चकदही स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण कर हाल जाना। उसके बाद मलोरना स्थित कोटेदार अनीता सिंह के घर पहुंचीं, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याएं सुनीं। समूह की एक विधवा ने आरोप लगाया कि उसका समूह पुुुराना होने के बावजूद नए समूह के सदस्य को सामुदायिक शौचालय की देखरेख का काम दिया जा रहा है। जबकि नियमानुसार काम उसे मिलना चाहिए। इस दौरान सीओ अंशुमान मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, जिला समन्वयक महिला कल्याण नारायण त्रिपाठी, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका शुक्ला, सरोज शर्मा, एसओ महिला सरोज शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed