{"_id":"676d96eb5014592c6b0f96d0","slug":"mehdawal-police-will-get-new-barrack-on-new-year-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126136-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नए साल पर मेहदावल पुलिस को मिलेगा नया बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नए साल पर मेहदावल पुलिस को मिलेगा नया बैरक
Thu, 26 Dec 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में पुलिस का बैरक बन कर तैयार।
मेंहदावल। नए वर्ष में मेंहदावल थाना में तैनात पुलिस कर्मियों को नए बैरक की सौगात मिलने जा रही है। थाना परिसर में लंबे समय से यहां पर पुलिस कर्मियों को रहने के लिए काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस विभाग की मांग पर शासन की ओर से नए बैरक कि निर्माण की अनुमति मिली है।
वर्तमान समय में तीन मंजिला बैरक बन कर तैयार हो गया है। रंग रोगन का काम भी पूरा हो गया है। भवन का काम अंतिम रूप में है। इसमें सबसे नीचे भूतल पर महिला कांस्टेबलों के रहने की व्यवस्था बनाई गई है। किचन की भी व्यवस्था की गई है। जबकि ऊपर के दो मंजिलों पुरुष कांस्टेबल के रहने की व्यवस्था बनाई गई है। एसओ रामकृपाल सिंह ने बताया कि भवन का काम अंतिम चरण में है। नए वर्ष में यह भवन पूरी तरह तैयार होकर विभाग को हैंडओवर हो जाएगा। इस भवन पर लगभग दो करोड़ साठ लाख रुपये खर्च हुआ है। ऐसे में नया भवन बनने को लेकर यहां के पुलिसकर्मी भी उत्साहित हैं। कई पुलिसकर्मी आवास की सुविधाएं होने के कारण प्राइवेट आवास में निवास करने को मजबूर हैं तथा उनको किराया मनमाना देना पड़ रहा है। लेकिन इस भवन की सौगात मिलने से पुलिस कर्मियों को काफी राहत मिलेगी।