{"_id":"68bdc05f697daabd8b085448","slug":"mehandawal-bypass-government-bus-stand-occupied-by-illegal-buses-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138086-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदावल बाईपास : सरकारी का अड्डा, कब्जा डग्गामार बसों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदावल बाईपास : सरकारी का अड्डा, कब्जा डग्गामार बसों का
Sun, 07 Sep 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित अस्थाई बस अड्डे पर रात के समय डग्गामार बसों का कब्जा हो जाता है। वह अस्थाई बस अड्डे पर जहां रोडवेज की गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह आरक्षित है वहीं पर अपनी गाड़ी खड़ा करके सवारी बैठाते हैं, जिससे परिवहन निगम की बसों को नुकसान उठाना पड़ता है। पूर्व में सवारी को लेकर यहां पर रोडवेज चालक से विवाद हो चुका है। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं चेत रहे हैं।
जिले में स्थाई बस अड्डा न होने के वजह से खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास के पास अस्थाई बस अड्डा बना दिया गया है। पिछले दिनों बाईपास पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग करके परिवहन निगम की बसों को खड़ा करने के लिए जगह बना दिया गया था। अब रात के समय यहां पर प्राइवेट बसों का कब्जा हो गया है। जो रोडवेज बस के लिए आरक्षित स्थान पर कब्जा जमाकर अपने बसों में यात्रियों को बैठाते हैं।
पूर्व में यहां पर बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे की तैनाती थी। जिन्हें एआरएम ने यहां से हटाकर बस्ती तैनात कर दिया है। खलीलाबाद अस्थाई बस अड्डे की निगरानी और देखभाल का जिम्मा मेंहदावल बस अड्डा प्रभारी रामसागर राय को सौंप दिया गया है। इसके चलते अब परिवहन निगम के बसों की देखरेख भी राम भरासे हो गया है। दिन में तो किसी तरह से काम चल जाता है पर रात के समय प्राइवेट बस वाले अपना कब्जा जमा लेते हैं।
विज्ञापन
इससे रोडवेज बसों को न तो बस खड़ा करने की जगह मिल पाता है और न ही सवारी मिलती है। प्राइवेट बस वाले सवारियों को अपने गाड़ी में बैठाकर निकल जाते हैं। इससे परिवहन निगम को भी अच्छा खासा चूना लग रहा है।