{"_id":"68d19155d73d1baa3c08f751","slug":"mega-block-passengers-in-trouble-due-to-cancellation-and-diversion-of-trains-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-138763-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक : ट्रेनों के निरस्त होने और मार्ग परिवर्तन से यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक : ट्रेनों के निरस्त होने और मार्ग परिवर्तन से यात्री बेहाल
Mon, 22 Sep 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन निरस्त होने की सूचना कम ही यात्री पहुंचे -संवाद
संतकबीरनगर। पूर्वाेत्तर रेलवे ने गोरखपुर के डोमिनगढ़ में काम कराने के लिए एक बार फिर मेगा ब्लॉक लिया है। इससे सोमवार को खलीलाबाद से होकर जाने वाली चार ट्रेनें निरस्त रहीं ताे कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई गई। मंगलवार को भी कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों के निरस्त किए जाने की सूचना है। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को परेशानी हो रही है।
गोरखपुर जंक्शन पर 22 से 26 सितंबर तक मेगा ब्लाॅक लिया गया है। इसके कारण खलीलाबाद रेलवे स्टेशन गोरखपुर-अमृतसर, गोरखपुर-जम्मूतवी, रक्सौल-आनंद बिहार और गोरखपुर- बठिंडा अप एक्सप्रेस नहीं चली।
इसके साथ ही कटिहार-अमृतसर ट्रेन को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया। इसका असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को उठाना पड़ा। लोग खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद निराश होकर लौटे।
विज्ञापन
कई लोगों ने खलीलाबाद से लखनऊ तक बस से सफर किया। अब यह यात्री लखनऊ से आगे के लिए ट्रेन पकड़ेंगे। दूसरी तरफ मेगा ब्लाक के दौरान ट्रेनों का संचालन लगभग ठप होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए रोडवेज ने मोर्चा संभाला है। परिवहन निगम ने 22 से 26 सितंबर तक गोरखपुर से लखनऊ के बीच 20 अतिरिक्त बसें चला रही हैं।