फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting conduct on 29 august

12 जिलों के जिलाध्यक्ष संगठन मजबूती पर करेंगे चर्चा

Sat, 27 Aug 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
meeting conduct on 29 august
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय। - फोटो : KHALILABAD
12 जिलों के जिलाध्यक्ष संगठन मजबूती पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन

- 29 अगस्त को खलीलाबाद में होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस के 12 जिलों के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्षों की बैठक 29 अगस्त को खलीलाबाद शहर के एक होटल में होगी। इस बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश सत्यनारायण पटेल भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के संबंध में 29 अगस्त को बैठक होगी। जिसमें पहली बैठक 10 बजे से गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्घार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष की होगी।
विज्ञापन

उसके बाद 12 बजे से इन्हीं जनपदों के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की बैठक होगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने की राय ली जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल एक-एक जिलाध्यक्षों से बातचीत करेंगे और उनकी राय लेंगे। निकाय चुनाव में भी पार्टी मजबूती के साथ उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह से मजबूत कर लिया जाएगा। जिससे प्रदेश की अधिक से अधिक सीटें कांग्रेस की झोली में जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed