फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting conduct in cdo office

Sant Kabir Nagar News: उद्यमियों का सुकून ‘गुल’ कर रहा बिजली निगम

Tue, 04 Apr 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
meeting conduct in cdo office
विकास भवन के सभागार में इंवेस्टर समिट को संबोधित करते सीडीओ संत कुमार।संवाद
- बिजली बिल में छूट नहीं मिलने पर उद्यमियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- बोले- फाल्ट और ट्रीपिंग की भी समस्या प्रभावित हो रहा कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन में उद्यमियों की बैठक हुई। उद्यमियों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि बिजली बिल में छूट की सुविधा नहीं मिल रही है। फाल्ट और ट्रीपिंग की भी समस्या बनी रहती है।
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में पाइप फैक्ट्री के मालिक मनोज वर्मा बिजली निगम के अधिकारियों से लेकर डीएम-कमिश्नर तक बिजली बिल में छूट नहीं मिलने की जानकारी दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उद्यमी मनोज वर्मा यहां तक चेतावनी दे चुके हैं कि यदि समस्या दूर नहीं हुई तो वे अपनी फैक्ट्री ही बंद कर देंगे। बावजूद इसके बिजली निगम के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रीपिंग और फाल्ट की समस्या अलग बनी हुई है। गर्मी में हवा चलेगी तो जर्जर तार टूट जाएंगे। फाल्ट की समस्या और बढ़ जाएंगी। इससे उद्यमियों की मुसीबत बढ़ेगी। पूर्व में प्रभारी मंत्री को इस आशय का संज्ञान दिलाया गया था कि उद्यमियों को सुचारु रूप से बिजली प्रदान करने के लिए 132 केवी का नया विद्युत स्टेशन औद्योगिक क्षेत्र में बनाया जाना अति आवश्यक है, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई प्रयास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईन दिव्य रंजन ने बताया कि उद्यमी की समस्या के निस्तारण के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया कर दी गई है, लेकिन बेवसाइट काम नहीं करने से ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। इसके संबंध में उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है।

फूड प्रोसेगिंग यूनिट के विस्तार में दिक्कत
आनंद रिजाॅर्ट के मालिक अभिषेक चौधरी ने बताया कि फूड प्रोसेगिंग यूनिट का विस्तार करने के लिए प्रयासरत हैं। उनका डीपीआर भी बन गया है, लेकिन विभाग की बेवसाइट अभी चल नहीं रही है, जिससे अपलोड नहीं हो पा रहा है। गोला बाजार के उद्यमी शिवाजी गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेदिक दवाइओं के निर्माण के लिए फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव दिए हैं, भवन भी बन चुका है, लेकिन विभागीय लाइसेंस नहीं मिल पा रहा है। गौरव जायसवाल ने जमीन नहीं मिल पाने की वजह से उद्योग लगाने में अड़चने आने की बात कहीं। रामरक्षा मौर्या ने दुग्ध विभाग से जुड़ी समस्या उठाया। सीडीओ संत कुमार ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि संबंधित विभाग के अधिकारी को अतिशीघ्र बुलाकर समस्या का समाधान कराएं। इस दौरान सुभाष शुक्ला, विनीज चड्ढा, लीड बैंक मैनेजर दिवाकर पांडेय, यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष चंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।


समस्याओं को किया जाएगा दूर
उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि अजय कुमार त्रिपाठी ने होजरी उद्योग लगाने की तैयारी कर लिए हैं। इसी तरह इसरार अहमद ने उडेन हैंडीक्राफ्ट, अखिलेश निगम ने पशु आहार फैक्ट्री, आदर्श प्रकाश ने इलेक्ट्रीकल्स एंड इलेक्ट्रानिक्स गुड्स मैनुफैक्चिरिंग समेत 12 उद्यमियों ने उद्योग को धरातल पर उतारने की तैयारी कर ली हैं। इनकी जो भी समस्याएं हैं, उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed