फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meet to faimely member

Sant Kabir Nagar News: तीन परिवारों को समझा-बुझाकर मिलवाया

Mon, 11 Sep 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
meet to faimely member
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को तीन परिवारों को समझा बुझाकर मिलाया गया।
परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर थानाध्यक्ष लाल बिहारी निषाद की अध्यक्षता में कुल तीन मामले आए। पहला मामला सोनी पुत्री स्वर्गीय छविलाल गुप्ता निवासी केनौना कुर्थिया खलीलाबाद व द्वितीय पक्ष जितेंद्र गुप्ता पुत्र रामेश्वर गुप्ता निवासी छोटी रायिन थाना धनघटा, सोनम देवी पुत्री रमेश निवासी ओनिया खलीलाबाद व द्वितीय पक्ष सुग्रीव गौड़ पुत्र मंगरू गौड़ निवासी भरपही थाना सहजनवां व पार्वती पुत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी कोल्हुआ लकड़ा उतरावल थाना कोतवाली खलीलाबाद व द्वितीय पक्ष सच्चिदानंद पुत्र खोदाई प्रसाद निवासी खुर्शादेव थाना गोला बाजार जनपद गोरखपुर के मध्य पति-पत्नी व पारिवारिक कलह की बात थी।

आपसी मन-मुटाव के कारण विगत कुछ वर्षों से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे, जिनकी काउंसलिंग कर उन्हें और उनके परिवारजनों को काफी समझा-बुझाकर उनके मध्य उत्पन्न मन-मुटाव व गलत फहमियों को दूर कराया गया। पति-पत्नी व उनके परिवार को एक साथ रहने की बात पर राजी कर हंसी-खुशी से विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed