फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   medical college land

Sant Kabir Nagar News: बिसया हन्नू में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जमीन देने का प्रस्ताव

Thu, 01 Jun 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
medical college land
संतकबीरनगर। जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की खोज काफी दिनों से चल रही है। इससे पूर्व बनकटिया में जमीन की तलाश हुई थी। उसके बाद प्रशासन के रूचि न लेने के चलते मामला ठंडा हो गया। इधर बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य रामसुरेश चौरसिया के नेतृत्व में प्रधानों व बीडीसी ने डीएम को जमीन की खतौनी के साथ ज्ञापन सौंपा है, और बिसयाहन्नू में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2021 में हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव दिया था। उसके बाद से प्रशासन मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश कर रहा था, लेकिन उसे जमीन नहीं मिल सकी थी। दो माह पूर्व बनकटिया में जमीन की तलाश हुई थी, लेकिन नि:शुल्क जमीन न मिलने पर प्रशासन ने रूचि नहीं ली।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य रामसुरेश चौरसिया बृहस्पतिवार को डीएम से मिले और कहा कि उनके वार्ड संख्या 18 में सरकारी जमीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बिसयाहन्नू के पास सरकारी जमीन पांच से छह हेक्टेयर उपलब्ध है। जहां तक पिच रोड भी है और जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर ही है। ऐसे में यहां मेडिकल कॉलेज खोले जाने की संस्तुति भी दी जाए। उन्होंने कहा कि जो सरकारी जमीन है, उसकी खतौनी भी डीएम को दे दी गई है। उम्मीद है कि डीएम इस पर कोई निर्णय लेंगे। ताकि जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजहंस, बलबीर, उदयराज, दिलीप चौधरी, सरस्वती, कमलावती, गंगा प्रसाद, निर्मला देवी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed