फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Meaningful initiative will be taken for establishment of bus depot:

बस डिपो की स्थापना के लिए होगी सार्थक पहल : प्रभारी मंत्री

Thu, 09 Feb 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Meaningful initiative will be taken for establishment of bus depot:
भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करती प्रभारी मंत्री लक्ष्मी गौतम।संवाद
आम बजट समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने में सहायक होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की प्रभारी एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में कहा कि केंद्रीय आम बजट सर्वसमाज के हित में है। यह बजट समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने में सहायक होगा। बजट में आयकर छूट की सीमा पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपये किया जाना बहुत बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय खलीलाबाद में बस डिपो की स्थापना के लिए सार्थक पहल करने की बात कही।
प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आजादी के अमृत काल के इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों के साथ ही मध्यम वर्गों के लिए कई घोषणाएं हुई हैं। कृषि व किसान कल्याण के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को सीधा लाभ होगा। बुजुर्गों की बचत योजना में अधिकतम निवेश सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बजट विकास की गति को तेज करेगा और लोगों की आय बढ़ेगी। औद्याेगिक क्षेत्र में लोगों के कब्जा किए जाने के सवाल पर कहा कि कब्जा खाली हो, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, अमर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed