फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Matters related to welfare work should be resolved immediately.

Sant Kabir Nagar News: वेलफेयर कार्य से संबंधित मामलों को तत्काल करें निस्तारित

Mon, 09 Dec 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 09 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Matters related to welfare work should be resolved immediately.
- डीएम की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि भूतपूर्व सैनिकों के वेलफेयर कार्य से संबंधित मामलों का अधिकारी तत्काल निस्तारण करें।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के शहीद सिपाही सत्यवान सिंह वीर चक्र मरणोपरांत की प्रतिमा कलक्ट्रेट सभागार में लगाने, शहीद द्वार, ईसीएचएस अस्पताल, एनसीसी बटालियन की स्थापना के बारे में चर्चा किया गया। बताया कि कार्यालय एवं विश्राम गृह अगस्त 2024 में पूरा होना था, वह करीब 60 फीसदी पूरा हो पाया है। इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम, एडीएम व लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल त्रिपाठी द्वारा सेना मेडल से 30 द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं, वीर नारियों और जनपद की जरूरतमंद सैनिक विधवाओं को सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों ने डीएम के संज्ञान में लाया कि जिला अस्पताल एवं जनपद के अन्य विभागों में जो सुरक्षा गार्ड सैनिक कल्याण निगम द्वारा नियुक्ति की गई है उसमें काफी सिविलियन एवं अन्य जनपद से लिया गया है। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि डीजीएम सैनिक कल्याण लखनऊ से इस विषय पर वह स्वयं बात करेंगे। इसी क्रम में विजय सिंह के आग्रह पर उनके यहां पशु शेड एवं खडंजा के निर्माण के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed