फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   matter reach in highcourt in haer block pramukh seat matter

हाईकोर्ट पहुंचा अविश्वास प्रस्ताव की तिथि का मामला

Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
matter reach in highcourt in haer block pramukh seat matter
हाईकोर्ट पहुंचा अविश्वास प्रस्ताव की तिथि का मामला
विज्ञापन

- हाईकोर्ट ने 15 सितंबर को सुनवाई की तिथि किया नियत
- हैंसर ब्लॉक के खिलाफ 76 बीडीसी सदस्यों ने दिया था शपथ पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार की ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि स्थगित होने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। विधायक की पत्नी कालिंदी चौहान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तिथि नियत की है।
22 अगस्त को विकास खंड हैंसर बाजार के 99 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 76 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कालिंदी चौहान के नेतृत्व में डीएम के समक्ष प्रस्तुत होकर ब्लॉक प्रमुख जइनत्रा देवी के खिलाफ अविश्वास लाए जाने के लिए शपथ पत्र दिया था। 23 अगस्त को डीएम ने शपथ देने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कलेक्ट्रेट में बुलाकर सत्यापन करवाया। उसके बाद आठ सितंबर को विकास खंड हैंसर बाजार में बैठक बुलाने की तिथि मुकर्रर करते हुए एसडीएम धनघटा को बैठक कराने के लिए नामित कर दिया।
विज्ञापन

आठ सितंबर को ब्लॉक में होने वाली बैठक के लिए दोनों पक्ष तैयारी कर ही रहे थे कि सात सितंबर को खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने एसडीएम धनघटा डॉक्टर रवींद्र कुमार के अवकाश पर चले जाने का हवाला देते हुए आठ सितंबर को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य कालिंदी चौहान हाईकोर्ट पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई हैं। हाईकोर्ट ने 15 सितंबर की तिथि सुनवाई के लिए नियत किया है। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि हाईकोर्ट का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed