फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mashur will candidate of bsp

बसपा को फिर भाए मशहूर आलम

Sun, 11 Sep 2016 11:37 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Sun, 11 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
mashur will candidate of bsp
जोनल कोआर्डिनेटर लालजी वर्मा द्वारा प्रत्याशी बनाने की घोषणा के बाद बसपा जिलाध्यक्ष ने मशहूर आलम का माला पहनाकर स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर मशहूर आलम चौधरी पर भरोसा जताया है। पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर लालजी वर्मा ने रविवार को मनियरा में आयोजित कार्यक्रम में मशहूर आलम को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। वहीं कार्यक्रम में बसपा नेताओं ने प्रदेश में व्याप्त अराजकता के मुद्दे पर सपा सरकार को घेरा तो वहीं प्रधानमंत्री के जरिए किए गए वादे पूरे न होने पर केंद्र सरकार को भी खूब कोसा। 
विज्ञापन


जोनल कोआर्डिनेटर लालजी वर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार और अराजकता को बढ़ावा दिया है। हालत यह है कि जो जितना बड़ा दबंग होता है वह उतना ही बड़ा समाजवादी होता है। सपा और भाजपा की नूरा कुश्ती के नतीजे में चार वर्ष में ही प्रदेेश में चार सौ से अधिक सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं, सरकार सांप्रदायिक शक्तियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय जनता से किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए। भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान काला धन वापस लाने और सभी नागरिकों को 15 लाख रुपये देने का सब्जबाग दिखाया था, लेकिन वो सभी वादे खोखले साबित हुए। महंगाई से गरीबों की जिंदगी मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन


मोदी ने लोगों को पाकिस्तान और चीन का खौफ दिखा कर खूब वादे किए थे, लेकिन हालत यह है कि पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब देना तो दूर नवाज शरीफ के घर जाकर भोजन करते हैं। कश्मीर जल रहा था और मोदी अफ्रीका का दौरा कर रहे थे। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि बसपा ने जो विकास के कार्य किए थे, सपा सरकार में सभी ठप हो गए हैं। मशहूर आलम चौधरी ने कहा कि वह पिछले चुनावों में मामूली वोटों से हार गए थे। अबकी बार क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मिलने का पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जोनल कोआर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू, मंडल कोआर्डिनेटर संजय धूसिया, दूधराम, जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, नंदू चौधरी, नीलमणि, सैयद तारिक हुसैन, अख्तर खान, महबुल्लाह, हाजी वकील खान, महमूद आलम चौधरी, सेराज अहमद, फिरोज अहमद नदवी आदि उपस्थित रहे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed