फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman's death under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Thu, 06 Jun 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Married woman's death under suspicious circumstances
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के अइचाकाठ गांव निवासिनी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

मृतका बबिता की मां शकुन्तला पत्नी गोविंद निवासी देवलसा थाना बखिरा का कहना है कि उसकी बेटी बबिता से आए दिन दामाद एवं उनके परिजन दहेज को लेकर मारपीट करते रहते थे। इसे लेकर कई बार महिला थाने में भी पंचायत हो चुकी है। अभी लगभग एक माह पूर्व महिला थाने में सुलह-समझौता कराकर इन्द्रजीत बेटी बबिता को अपने घर ले गया था। बुधवार की देर रात इन्द्रजीत ने फोन करके उनको बताया कि घर पर झगड़ा हो रहा है और कल सुबह आकर बबिता को लेकर जाइए। वह अब घर पर नहीं रख पाएंगे।
विज्ञापन

जब बृहस्पतिवार की सुबह उनका बेटा उसके घर पहुंचा तो घर में ताला लगा हुआ था। कुछ लोग बताए कि बबिता की तबीयत खराब है उसे इलाज के लिए लेकर कहीं गए हैं। गांववालों के बताने के आधार पर परिजन तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने बताया कि बबिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसकी हालात काफी नाजुक थी। इसके कारण उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जब सभी लोग मेडिकल काॅलेज पहुंचे तो बबिता की मौत हो गयी थी। शोर मचाने पर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed