{"_id":"69922e34e284a2a80203ce39","slug":"married-woman-accuses-in-laws-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-146080-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर निवासी एक विवाहिता ने महिला थाने में पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता पूजा ने बताया कि उसकी शादी 24 मई 2022 को बजरंगी चौरसिया निवासी परशुरामपुर थाना फरेंदा महराजगंज के साथ हुई। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। एक दिन उसके पति शराब पीकर आए और उसे गालियां देकर मारने-पीटने लगे। वह सब कुछ सहती रही और किसी से इस बारे में नहीं बताया। पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आने पर जब ससुराल वालों से कहती तो वह लोग भी उसे भला बुरा कहते थे।
28 अप्रैल 2025 को कम दहेज लाने के संबंध में पति बजरंगी चौरसिया, ससुर हरिओम चौरसिया, सास परमिला चौरसिया तथा देवर धूप चौरसिया व संदीप चौरसिया ने उससे दो लाख रुपये एवं पल्सर बाइक मांगने लगे। ससुराल के लोग कहने लगे कि मांग को पूरा कराओगी तभी रहने देंगे। उसे मार पीटकर घर से निकाल दिया एवं जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस संबंध में उसने मायके वालों को सारी बातें बताईं। मायके वाले उसे वापस लाए। 30 अप्रैल को महिला थाने में तहरीर दी। पुलिस के बुलाने पर ससुराली नहीं आए और तब 22 दिसंबर को मीडिएशन सेंटर भेजा गया। वहां भी उपरोक्त लोगों को बुलाया गया, लेकिन ससुराली नहीं आए और मीडिएशन असफल रहा।
एसओ ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।