फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Market complex mess sparked a deputy director

मंडी परिसर में गंदगी देख भड़के उप निदेशक

Sun, 19 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Market complex mess sparked a deputy director
‌निरीक्षण किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 मंडी समिति के उप निदेशक प्रशासन बस्ती मंडल कौशल किशोर सिंह ने शनिवार को नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। मंडी परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और सुधार लाने के निर्देेश दिए। निरीक्षक के समय परिसर में जगह-जगह जल भराव पाया गया। जल भराव वाले स्थानों से बदबू आ रही थी। यही नहीं परिसर की सड़कें भी टूटी मिली। वाटर सप्लाई के लिए लगाए गए वाटर पोस्ट की अधिकतर टोटियां टूटी पाई गई। एक टोटी से पानी गिरता मिला तो कर्मचारियों ने टोटी पर ईंट रखकर पानी को रोकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

उप निदेशक प्रशासन के मंडी में पहुंचने की सूचना पर व्यापारियों ने उनसे मिलकर समस्या रखी। फल एवं सब्जी मंडी समिति के अध्यक्ष माशा अल्ला और कृष्ण मोहन तिवारी ने दिए गए मांग पत्र में कहा कि परिसर में रोड ठीक न होने के कारण मंडी में पानी भर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां होती है। व्यापारियों ने कहा कि परिसर में एक भी शौचालय नहीं है, इसके कारण सड़क के किनारे गंदगी का अंबार लगा रहता है। मंडी में शौचालय और स्नानघर न होने के कारण बाहर से आने वाले व्यापारियों को परेशानी हो रही है। परिसर में लगी स्ट्रीट लाइट भी खराब हो गई है, इससे हमेशा चोरी की आशंका बनी रहती है। कई बार चोरी की घटनाएं भी हो चुकी है। मंडी में जमीन समतल न होने के कारण बारिश का पानी मंडी में जमा रहता है, इससे जल जनित बीमारियों की संभावना बनी हुई है। व्यापारियों ने मांग किया कि मंडी को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाए, फुटकर व्यापारियों एवं किसानों को समुचित स्थान देकर उन्हें व्यवस्थित तरीके से स्थायी तरीके से बैठाया जाए। व्यापारियों ने मांग किया कि असुविधा को देखते हुए मंडी परिसर में बैंक की स्थापना सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही मंडी समिति के द्वारा मछली मंडी की स्थापना के लिए जगह उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान मंडी सचिव अमित गुप्त, मंडी निरीक्षक ओम प्रकाश आर्य, इरफान, जावेद, बच्चन, लवकुश आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


एक करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया 
मंडी परिसर के निरीक्षण और व्यापारियों से मुलाकात के बाद उप निदेशक प्रशासन कौशल किशोर सिंह ने कहा कि परिसर की व्यवस्था सुधारने के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके शीघ्र ही स्वीकृत होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आने-वाले दिनों में मंडी परिसर में पहले चरण में शौचालय, सड़क और नाली का निर्माण शुरू कराया जाएगा। जल्द ही मंडी परिसर में सारी सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed