{"_id":"61b4e7e5ee6f4a17567c5214","slug":"many-patient-found-of-viral-feever-khalilabad-news-gkp419545770","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल फीवर के बढ़े मरीज, ओपीडी में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल फीवर के बढ़े मरीज, ओपीडी में लगी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल फीवर के बढ़े मरीज, ओपीडी में लगी भीड़
ओपीडी में बुखार, सर्दी, खांसी, सांस, झटका से पीड़ित बच्चों की संख्या रही अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में शनिवार को बड़ी संख्या में उपचार के लिए मरीज पहुंचे। इस कारण लोगों को पंजीयन से लेकर परामर्श तक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में बुखार, सर्दी, खांसी, सांस, झटका से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक थी। साथ ही वार्डों में भी मरीज भरे पड़े हैं।
जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, संक्रमण भी तेजी से बढ़ने लगा है। इससे वायरल फीवर की चपेट में लोग आ रहे हैं। इसमें बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या औसतन 1100 से 1200 रहती है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में डॉ आरपी राय और डॉ सुनील कुमार ने मरीजों का इलाज किया। यहां बुखार, सर्दी, खांसी, सांस, निमोनिया, उल्टी-दस्त, झटका से पीड़ित करीब 300 बच्चों को लेकर तीमारदार पहुंचे। इनमें गंभीर रूप से बीमार तकरीबन दो बच्चों को भर्ती किया गया, अन्य को जांच के बाद दवा लिखी गई। साथ ही फिजीशियन कक्ष में डॉ. महेश प्रसाद, सर्जरी विभाग में डॉ. संजीत मिश्र, हड्डी विभाग में डॉ संदीप राय, डॉ एलसी यादव ने लगभग 300 मरीजो का इलाज किया। साथ ही अन्य चिकित्सकों ने भी अपने कक्ष में बैठ कर वायरल फीवर, सांस, चक्कर, पेट तथा तनाव से पीड़ित मरीजों का इलाज किया। दंत रोग चिकित्सक ने भी मरीजों का इलाज किया। दवा काउंटर पर मरीज व उनके तिमारदारों की भीड़ लगी रही।
जो भी मरीज आ रहे हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। जो गंभीर दशा में हैं, उन्हें वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। साथ ही मरीजों को सभी प्रकार की दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा बेहतर दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस