{"_id":"6057791e8ebc3ec8967e0905","slug":"many-candidate-out-from-panchyata-chunav-khalilabad-news-gkp3892451137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : बिना लड़े ही कई संभावित दावेदार मैदान से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : बिना लड़े ही कई संभावित दावेदार मैदान से बाहर
विज्ञापन

- अनंतिम आरक्षण सूची में कई संभावित दावेदार हुए अयोग्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। कोर्ट के आदेश पर जारी अनंतिम सूची ने कई संभावित दावेदारों को चुनाव मैदान से बाहर कर दिया है। उनका चुनाव लड़ने का सपना टूट गया।
सेमरियावां ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायतें हैं। दो मार्च को जारी आरक्षण सूची से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने वाले संभावित दावेदार लोगों से मिलना शुरू कर दिए थे। पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाकर कर गांव में प्रचार प्रसार शुरू कर दिए। कोर्ट के आदेश पर दोबारा पंचायत चुनाव आरक्षण सूची ने सब कुछ बेकार कर दिया। दो मार्च को जारी आरक्षण सूची से प्रधानी चुनाव में उतरे 55 संभावित उम्मीदवारों को झटका लगा है। पूर्व और वर्तमान आरक्षण सूची के मुताबिक ब्लॉक में प्रधानी पद के लिए अनुसूचित जाति से अनारक्षित आठ ग्राम पंचायत सीट, पिछड़ी जाति से अनारक्षित 16 ग्राम पंचायत, अनुसूचित जाति से पिछड़ी जाति की छह ग्राम पंचायत, पिछड़ी से अनुसूचित जाति में एक, अनारक्षित सीट से अनुसूचित जाति की 12 और अनारक्षित से पिछड़ी जाति के लिए 12 ग्राम पंचायत सीट में फेरबदल हुआ है। सूची में उस वर्ग की महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण भी शामिल है। एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने बताया कि सूची चस्पा कर दी गई है।