{"_id":"60ec8bbe8ebc3ec25319cf05","slug":"manrega-workers-protested-khalilabad-news-gkp401626747","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कर्मियों ने अनशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कर्मियों ने अनशन किया
विज्ञापन
मनरेगा कर्मियों ने अनशन किया
सीएम व प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार को मनरेगा कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर अनशन किया। इस दौरान कर्मियों ने प्रदेश सरकार के प्रति असंतोष जाहिर किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव को संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र एडीओ आईएसबी को सौंपा।
मनरेगा रोजगार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने मनरेगा कर्मियों की नियुक्ति जैम पोर्टल से करने और मनरेगा कर्मियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में कार्य से विरत होकर एक दिवसीय अनशन किया है। फिर भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 19 जुलाई को जिला स्तर और 25 जुलाई को राज्य स्तर पर कार्य से विरत होकर अनशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एपीओ मदन गोपाल, कंप्यूटर आपरेटर देवेंद्र कुमार चौधरी, लेखा सहायक निहिर प्रताप गौतम, शोभित चौरसिया, सुधीर कुमार, विनोद कुमार, वृजेश यादव, अखिलेश कुमार, लाल चंद, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।