{"_id":"6478d70ca3512d79e00c2cd7","slug":"manrega-scheme-audit-khalilabad-news-c-7-1-190288-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मनरेगा के कार्यों की सोशल ऑडिट में उजागर हुआ 35 लाख का घपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मनरेगा के कार्यों की सोशल ऑडिट में उजागर हुआ 35 लाख का घपला
विज्ञापन
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों की हुई सोशल ऑडिट में 35 लाख का घपला उजागर हुआ है। नौ विकास खंडों के 55 ग्राम पंचायतों में मिली गड़बडी से हड़कंप मच गया है। दोषी प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के नौ ब्लॉकों के 754 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट कराई गई। सोशल ऑडिट में नौ ब्लॉकों के 55 ग्राम पंचायतों में करीब 35 लाख का घपला उजागर हुआ।
बघौली के हावपुर भड़ारी में हुई सोशल ऑडिट में गाटा नंबर-71 में राजस्व गांव तिघरा में स्थित पोखरे की खोदाई- सफाई कार्य नाममात्र का होना पाया गया। करीब 30 प्रतिशत ही कार्य हुआ। जबकि 1,46,661 रुपये का भुगतान हुआ है। इसमें 1,02,662 रुपये रिकवरी योग्य है। इसी तरह हैंसर बाजार के कोचरी ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2020-21 में दयाराम के घर से मुरली के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य होना दर्शाया गया है, जबकि सोशल ऑडिट में 51 मीटर ही काम होना पाया गया। यहां 1,82000 रुपये की रिकवरी योग्य है।
विज्ञापन
हैंसर बाजार के ही मुंडेरा शुक्ल में हुई सोशल ऑडिट में कमलेश मिश्रा का पशु शेड नहीं बना पाया गया। कमलेश मिश्रा के पुत्र ने लिखित बयान दिया कि पशु शेड के लिए सिर्फ 5,000 ईंट दी गई थी, जिसकी वजह से पशु शेड नहीं बन पाया। भुगतान कब हुआ, पता नहीं चल पाया। यहां 91050 रुपये की रिकवरी योग्य है। इसी गांव के सारंधा पत्नी श्रवण को प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी का भुगतान हुआ है, जबकि श्रवण बढ़या में इंटर कॉलेज में सरकारी कर्मचारी है। पहले से ही इनके पास पक्का मकान है। यहां 8772 रुपये की रिकवरी योग्य है।
सांथा ब्लॉक के बरगदवामाफी में नौ पशु शेड बना नहीं पाया गया। संवाद
-- -- -- -- -- --
यहां-यहां पाया गया घपला
-विकास खंड बघौली के ग्राम पंचायत बढ़या, बंजरिया, गंगौली, हावपुर भडारी, जंगलकला, झीनखाल, पचपोखरी, रसहरा, शिवापार और वाकरगंज में कुल 2,39801 रुपये का घपला मिला है।
- विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवा कला, दुल्हीपार, सोनौरा गुमान में कुल 67,283 रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली है।
- विकास खंड खलीलाबाद के इमिलडीहा, महुई, मंझरिया गंगा, नौहट, पोपया, सहसरावमाफी, तामा, तरैनी, टुंगपार,राउतपार में कुल 85090 रुपये का घपला मिला है।
- विकास खंड मेंहदावल के घूरापाली, भिटियाकला में 77438 रुपये की अनियमितता मिली है।
- विकास खंड नाथनगर के बरौली, भगौतीपुर, भिनखिनी खुर्द, गालिमपुर, हरपुर, मझौवा एकडग्गा, नीबा होरिल, शांतिनरगापार में 119569 रुपये का घपला मिला है।
- वकिकास खंड पौली के लौकिहा, नरायनपुर, निहैला में कुल 131463 रुपये का घपला मिला है।
- विकास खंड सांथा के बरगदवा माफी, छिबरा, गोईठहा, लेदवाश्रीपाल में 13,88,924 रुपये का घपला मिला है।
- विकास खंड सेमरियावा के विगरामीर, चमरसन, गंगैचा, इनायतपुर, करही, पचपोखरिया, रजापुर सरैया में कुल 8,34,564 रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली है।
- हैंसर बाजार ब्लॉक में बरपरवा, बेलौरा, धनघटा, डुहिया खुर्द, गाईबंसतपुर, घोरांग, हकीमपुर, कनैला,कोचरी,मुंडेरा राय, मुंडेरा शुक्ल, नटवावर, रामपुर दक्षिणी ,सिरसी,सोनाडी,टांडा में कुल 5,77,480 रुपये का घपला मिला है।
-- -- -- -- -- --
नौ ब्लॉकों के 55 ग्राम पंचायतों में हुई सोशल ऑडिट में 35 लाख की अनियमितता सामने आई है। जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अंतर ब्लॉक स्तरीय बीडीओ और अवर अभियंता की टीम गठित करके पुन: सत्यापन कराए। इसमें मामले में कथित रूप से दोषी पाए गए प्रधान,सचिव और तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण लेकर अंतिम निर्णय कराएं। सत्यापन में पुष्टि होने पर संबंधितों से रिकवरी कराई जाएगी।
- संत कुमार, सीडीओ