फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mandapam equipped with modern facilities will soon be available.

Sant Kabir Nagar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस मंडपम् की जल्द मिलेगी सुविधा

Thu, 23 Oct 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mandapam equipped with modern facilities will soon be available.
मंडफम की फोटो - फोटो : शहर के एक रेस्टोरेंट में मिठाई खरीदती महिलाएं।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरईटोला में मंडपम् के निर्माण शुरू होने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए जहां शासन ने पांच करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किया है वहीं जल्द ही कार्य शुरू होने की तैयारी चल रही है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण होने वाली जगह को देखा है, टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इससे लोगों को शादी-विवाह व सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सहूलियत मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कल्याण मंडपम् बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए शहर के बरई टोला में जमीन चिह्नित की गई है। सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इसका निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी है। इसके बनने से शहर के एक लाख की आबादी को शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

यह कल्याण मंडपम् आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें बड़ा विवाह मंडपम् बैठने के लिए विशाल हॉल और कमरे बनाए जाएंगे, ताकि आयोजन के दौरान कोई असुविधा न हो। आयोजनों के दौरान कैटरिंग, सजावट और डीजे जैसी सेवाओं से जुड़े व्यवसायियों को भी एक अच्छा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
महंगे लाॅज व मैरिज हाल से मिलेगी राहत
अभी तक शहरवासियों को विवाह व सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए महंगे लॉज व मैरिज हाल बुक कराना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन मंडपम् बनने के बाद शहरवासियों को राहत मिलेगी। काफी सस्ते दर पर मंडपम् बुक किया जा सकेगा। इसके साथ ही इससे नगर पालिका परिषद की आय में भी वृद्धि हाेगी। शहर के निवासी अश्वनी कुमार, अवधेश कुमार आदि ने कहा कि बरई टोला में मंडपम् बनने के बाद काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आसपास के विकास को भी गति मिलेगी।

कोट
शहर के बरई टोला में मंडपम् बनाने की मंजूरी मिली है। जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। इसके बनने से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। मंडपम् आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed