फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Managing Director of Raj Global Academy injured by bullet fired while cleaning weapons

Sant Kabir Nagar: शस्त्र की सफाई के दौरान चली गोली से घायल हुए थे राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक

Tue, 24 Oct 2023 02:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Oct 2023 02:48 PM IST
सार

कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में परिजन बताए कि पिस्टल की सफाई के दौरान गोली चल जाने से राजेश्वर सिंह घायल हो गए। मेदांता में उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत ठीक है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Managing Director of Raj Global Academy injured by bullet fired while cleaning weapons
राजेश्वर सिंह की हालत में सुधार है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर शहर के गांधीनगर स्थित आवास पर सोमवार को रहस्मय हाल में गोली लगने से राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक घायल हो गए थे। लखनऊ के मेदांता में भर्ती है और वे खतरे से बाहर है। परिजनों के मुताबिक शस्त्र की सफाई के दौरान गोली चलने से वे घायल हो गए थे।

विज्ञापन


कोतवाली इलाके के कोनी गांव निवासी राजेश्वर सिंह (45) बड़े ठेकेदार हैं और राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक हैं। शहर के बिधियानी मोड़ के पास गांधीनगर में आवास बनवाए हैं। सोमवार देर शाम शहर स्थित आवास पर रहस्मय हाल में गोली लगने से वे घायल हो गए थे जिन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया।
विज्ञापन


रात में हालत में सुधार न होने पर वहां से भी लखनऊ के मेदांता के लिए रेफर कर दिए गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। बेटी डॉक्टर काजल ने बताया कि उसका परिवार कोनी गांव पर था। शाम को पिता राजेश्वर सिंह शहर स्थित घर पर दीपक जलाने व पूजा करने के लिए उसे साथ लेकर गए। जहां पिता पूजा के बाद पिस्टल की सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, विजयादशमी की दीं शुभकामनाएं

बताया कि शस्त्र की सफाई करने के दौरान चली गोली से पिता घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर वह दौड़ी और आवाज देकर घर पर काम करने वाले कर्मी को बुलाई। बाद में सूचना पर भाई और परिवार के अन्य लोग पहुंच गए, लोग घायल पिता को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर हुए। घटना महज संयोग से घटित हो गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, ठंड का असर बढ़ा

पीड़ित भाई उमेश सिंह भी घटना की वही वजह बताई। वे बताए कि गोली से घायल बड़े भाई राजेश्वर सिंह मेदांता लखनऊ में भर्ती है और खतरे से बाहर गई। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में परिजन बताए कि पिस्टल की सफाई के दौरान गोली चल जाने से राजेश्वर सिंह घायल हो गए। मेदांता में उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत ठीक है। मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed