{"_id":"68e0106d8d566c6a3a010245","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-in-naudad-village-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139261-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाऊडाड गांव में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाऊडाड गांव में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
Fri, 03 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नाऊडाड गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को गिरने से मौत होने की सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
कोतवाली पुलिस को 2 अक्तूबर को समय करीब 10 बजे ग्राम नाऊडांड के ग्राम चौकीदार हुकुम अली ने शव के संबंध में सूचना दिया। चौकीदार ने बताया कि एक व्यक्ति जिसका नाम लाल बाबू (75) पुत्र सूरज प्रसाद निवासी ग्राम कबरा पचपोखरी थाना दुधारा जो काफी दिनों से घूम फिर कर मांगता खाता था शौच करने खेत में गया था। वहां पर वह अचानक गिर गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। चौकीदार की सूचना पर कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक मूल रूप से बिहार प्रांत का रहने वाला है। जो लंबे समय से यहां घूम फिर करके मांगता खाता था। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है।