फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Man died due to electric shok

सेमरियावां कस्बे में सुबह नौ बजे घर की लाइट ठीक करते समय हुई घटना

Sun, 08 Sep 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Man died due to electric shok
सेमरियावां कसबे में मृतक के घर पर लगी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

पंखा की गड़बड़ी ठीक करते दौरान हुआ हादसा
सेमरियावां। सेमरियावां में करंट की चपेट में आने से एक युवक की रविवार को मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
लोगों ने बताया कि सेमरियावां कस्बा निवासी 20 वर्षीय बैतुल्लाह पुत्र रफीउल्लाह अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था। उसी दौरान अचानक बिजली के तार आपस में जुड़ गए और वह करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका तेज होने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया। घर के लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्रित हो गए। लोग युवक को तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा कराया गया और देर शाम उसे दफन कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचने लगे। लोगों ने बताया कि घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पडा। तीन वर्ष पहले हादसे में पिता की मौत हो गई थी। बैतुल्लाह ठेला चलाता था और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। गरीबी के कारण उसकी मां कई घरों में झाड़ूू पोछा और बर्तन धोने का काम करके कुछ आमदनी कर लेती थी। बैतुल्लाह अपने पांच भाईयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा है। उसने अभी सिर्फ एक बहन की शादी किया था। जबकि सभी छोटे भाई बहनों की शादी होनी अभी बाकी है। इस हादसे से पूरा परिवार बिखर गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं परिवार को ढांढस बंधाने के लिए मौजूद लोग भी अपना आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed