{"_id":"6691855cbe86e711cc02b4a4","slug":"make-arrangements-for-cleanliness-and-garbage-dumping-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-117558-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई व कूड़ा डंपिंग का करें इंतजाम : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई व कूड़ा डंपिंग का करें इंतजाम : डीएम
Sat, 13 Jul 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
- नगरीय निकायों की बैठक में डीएम में खराब सफाई पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में नगर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में शहर एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में साफ-सफाई, नालियों की सफाई, कूड़े का प्रबंंधन एवं कूड़ा डंपिंग किए जाने के लिए स्थान चिन्हित करने आदि के संबंध में बैठक हुई। जिसमें डीएम ने निर्देश दिया कि इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाए।
बैठक में डीएम ने नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों से एक-एक उनके क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल निकासी, नालियों की सफाई सहित चल रहे निर्माण कार्य आदि के बारे में जानकारी ली। निर्देशित किया कि शहर, नगर एवं सड़कों से एकत्रित किए जा रहे कूड़े को उचित स्थान पर आबादी से हट कर निस्तारित करने की समुचित व्यवस्था बनाई जाए।
उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायतों में विशेष रूप से बरसात के मौसम में साफ-सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए एडीएम को निर्देशित किया कि नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों में साफ-सफाई की व्यवस्था सहित कहां-कहां पर अभी भी गंदगी है, नालियां बाधित है आदि का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस संदर्भ में डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ कराने की दिशा में संवेदनशीलता के साथ कार्य कराया जाए और टीम बना कर निरीक्षण आख्या भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गंदगी व कूड़े की सफाई करने के उपरान्त लोकेशन के साथ फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
डीएम ने अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहा है, उसका स्वयं निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण व समय से निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों में कूड़ा घर अवश्य होना चाहिए। इधर उधर कूड़ा बिखरा नही होना चाहिए। नाली, खड़जा आदि कार्यो को भी प्राथमिकता पर कार्य योजना बना कर कराएं, जिससे नगर निकायों का जमीनी स्तर पर विकास दिखे।
इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, प्रशिक्षु एसडीएम अतिश सिंह, प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष नुरूज्जमा अंसारी, ईओ नगर पालिका अवधेश भारती, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संंबंधित ईओ उपस्थित रहे।