{"_id":"67c5eb6981685b0abe0d011d","slug":"make-18-pm-shri-schools-of-the-district-models-cdo-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129401-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 18 पीएमश्री विद्यालयों को बनाए मॉडल: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 18 पीएमश्री विद्यालयों को बनाए मॉडल: सीडीओ
Mon, 03 Mar 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डायट के अटल प्रेक्षागृह में सोमवार को जिले के 18 पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं अध्यापकों के क्षमता संवर्धन के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पीएमश्री विद्यालयों को बेहतर संचालन पर चर्चा की गई।
सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने कहाकि जनपद के 18 पीएमश्री विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करना है। जिसके लिए शासन स्तर से तथा समग्र शिक्षा अंतर्गत समुचित वित्त उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका उपयोग करते हुए विद्यालय में भौतिक एवं शैक्षिक परिवेश को गुणवत्ता परक बनाते हुए अध्ययनरत बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाए। इसके लिए विद्यालय को एक टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।
जिला समन्वयक और बीईओ की टीम का नेतृत्व करना होगा तथा आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण करना होगा तभी हम प्रधानमंत्री के मंशा के अनुरूप उच्च कोर्ट के विद्यालय की कल्पना को साकार कर सकेंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहाकि प्रत्येक पीएम श्री विद्यालयों को बाउंड्री वॉल आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कक्षा कक्ष, दिव्यांग शौचालय, रैंप आदि बनाया जाना है।
विज्ञापन
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ. रजनीश बैद्यनाथ, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अभय प्रताप शाह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता रंजीत वर्मा समेत 18 पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों सहित कुल 65 लोगों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर अशोक गुप्ता, चन्द्रशेखर मिश्रा, नवीन श्रीवास्तव, बीईओ मुख्यालय महेंद्र नाथ तिवारी, बीईओ जनार्दन यादव आदि मौजूद रहे।