फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mainhadaval-Khalilabad-Dhanghata road will be built

मेंहदावल-खलीलाबाद-धनघटा मार्ग बनेगा फोरलेन

Mon, 04 Mar 2019 11:16 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mainhadaval-Khalilabad-Dhanghata road will be built
मेंहदावल-खलीलाबाद-धनघटा मार्ग बनेगा फोरलेन - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले जिले को एक और बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। मेंहदावल से खलीलाबाद होकर धनघटा तक जाने वाली सड़क को फोरलेन में परिवर्तित किया जाएगा। जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका शिलान्यास करेंगे। यह सड़क जिले को पड़ोसी जनपदों सिद्घार्थनगर और अंबेडकरनगर से जोड़ती है। 
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले से एक सड़क मेंहदावल, बखिरा, खलीलाबाद, धनघटा होते हुए अंबेडकर नगर जिले को जाती है। जिले को उत्तर से दक्षिण तक जोड़ने वाली इस सड़क पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। इस सड़क को फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए सांसद शरद त्रिपाठी के साथ ही डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को दिया था। बीते अगस्त में ही इसकी स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन शिलान्यास नहीं हुआ है।  प्रयास यह हो रहा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले इस फोरलेन सड़क मार्ग का शिलान्यास करा दिया जाए। बताया जा रहा है कि एक बार कार्यक्रम फाइनल भी हो गया था, लेकिन खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग के शिलान्यास के लिए रेल मंत्री का कार्यक्रम तय होने के चलते तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed