फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maid accused of jewelery theft

Sant Kabir Nagar News: नौकरानी पर लगाया जेवर चोरी का आरोप

Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Maid accused of jewelery theft
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव की निवासी एक महिला इलाज कराने के लिए खलीलाबाद गई थी। उनकी गैर मौजूदगी में घर की नौकरानी ने घर में रखे सभी जेवरात चोरी कर लिए। इस मामले में मेंहदावल थाने की पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजाबारी गांव निवासी महिला उपवन पांडेय ने एसपी को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि 29 दिसंबर 2024 को वह इलाज कराने के लिए खलीलाबाद गई हुई थीं। वहां से 30 दिसंबर की शाम लगभग तीन बजे अपने घर राजाबारी पहुंची।
विज्ञापन

घर जाने के बाद उन्होंने देखा कि अलमारी से सारे जेवरात गायब हैं। उनका आरोप है कि उनके घर पर काम करने वाली नौकरानी रोज घर पर आती है। उसी ने उनके सभी जेवरात गायब किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed