फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahakumbh: Enthusiasm among devotees for bathing on Basant Panchami, three buses left for Prayagraj

महाकुंभ : बसंत पंचमी पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह, तीन बसें प्रयागराज रवाना

Sun, 02 Feb 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Enthusiasm among devotees for bathing on Basant Panchami, three buses left for Prayagraj
अस्थायी बस अड्डे से बस में बैठ कर कुंभ जाते श्रद्धालु।
संतकबीरनगर। प्रयागराज महाकुंभ हादसे के बाद भी लोगों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। रविवार को बसंत पंचमी पर महाकुंभ स्नान के लिए परिवहन निगम की तीन बसें एचआर पीजी कॉलेज के पास बने अस्थायी बस अड्डे से रवाना हुईं। इसके साथ ही यहां पर रिजर्व में भी छह बसों को रखा गया है। जिनका उपयोग यात्रियों प्रयागराज भेजने अथवा वहां पर बढ़ी हुई यात्रियों की भीड़ को लाने के लिए किया जाएगा। साथ ही 20 खाली बसों को वहां से श्रद्धालुओं को लाने के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

एचआर पीजी कॉलेज के पास बने अस्थायी बस अड्डे से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बसंत पंचमी स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जाना जारी है। रविवार को दिन में तीन बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई। एक बस में 52, दूसरे में 45 और तीसरे बस में 28 यात्री गए। वहीं भारी मेंहदावल और मुखलिसपुर बस स्टैंड से भी यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज कुंभ में आस्था की डुबकी लगाने गए काफी श्रद्धालु वहां पर रुक गए थे। बसंत पंचमी स्थान के साथ ही उनका वहां से निकलना शुरु हो गया। जिनको लाने के लिए यहां से 20 खाली बसों को यहां से भेजा गया है। इसके साथ ही बसंत पंचमी स्नान के लिए भी श्रद्धालु अभी भी प्रयागराज के लिए जा रहे हैं। जिन्हें परिवहन निगम के कर्मचारी बसों में बैठाकर भेज रहे हैं।
विज्ञापन

------------
निजी वाहनों से भी प्रयागराज गए श्रद्धालु
बसंत पंचमी के अवसर पर स्नान के लिए श्रद्धालु निजी वाहनों से भी प्रयागराज गए। इस दौरान बसों, छोटे चारपहिया वाहनों, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राॅली से भी श्रद्धालु प्रयागराज गए। उनके अन्दर भी संगम स्नान का उत्साह दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रयागराज जाने के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं। श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे इंतजाम किए गए हैं। किसी को भी कोई परेशानी नहीं है।
-टीएन दूबे, प्रभारी, अस्थायी बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed