फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lucknow administration to confiscate Dhananjay's assets within two months.

Sant Kabir Nagar News: लखनऊ प्रशासन दो माह में जब्त करेगा धनंजय की संपत्ति

Mon, 17 Aug 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lucknow administration to confiscate Dhananjay's assets within two months.
संतकबीरनगर। शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 200 से अधिक लोगों से ठगी करने के आरोपी धनंजय की संपत्ति लखनऊ प्रशासन जब्त करेगा। इस मामले में अदालत ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए दो माह का समय दिया है। पुलिस धनंजय समेत उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब जांच में सामने आई अन्य संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक धनंजय ने शेयर में निवेश के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में निवेशकों को भरोसे में लेने के बाद लगभग 30 करोड़ रुपये जमा कराए। बाद में रकम वापस मांगने पर टालमटोल की गई। शिकायतें बढ़ने और मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो ठगी का नेटवर्क सामने आया। इस मामले में पुलिस धनंजय समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को ठगी से जुटाई गई रकम और उससे अर्जित संपत्तियों के संबंध में अहम जानकारी मिली। इसी आधार पर अब आरोपियों की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------
विक्रांत की संपत्ति पर भी पुलिस की नजर
धनंजय के साथी विक्रांत की संपत्ति जब्त करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। पुलिस उसकी संपत्तियों और आर्थिक लेनदेन से जुड़ी जानकारी जुटा कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया है। कोर्ट के आदेश के बाद विक्रांत और उसकी पत्नी के लगभग चार करोड़ रुपये की कीमत की चिह्नित संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई पूरी होगी।

------------------------
दो महीने में पूरी करनी होगी कार्रवाई
अदालत की ओर से प्रशासन को संपत्ति जब्ती की कार्रवाई पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की टीम आरोपी की चिह्नित संपत्तियों पर कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि ठगी से अर्जित संपत्ति को जब्त कर पीड़ितों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जानकारों की मानें तो धनंजय की संपत्ति लखनऊ में होने से बीएनएस में दर्ज प्रावधान के तहत लखनऊ प्रशासन संपत्ति जब्त कर कोर्ट को सूचना देगा। ---------------------
पीड़ितों की संख्या और बढ़ने की आशंका
पुलिस की जांच में अभी तक 200 से अधिक लोगों के ठगी का शिकार होने की बात सामने आई है। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं विवेचना के दौरान पुलिस के पास लगभग 100 पीड़ित बयान दर्ज करा चुके हैं। पुलिस ने निवेश के नाम पर रकम लगाने वालों से संबंधित दस्तावेज और लेनदेन का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।
----------------------------
जांच में जो तथ्य सामने आ रहा है, उसे पुलिस विवेचना में शामिल किया जा रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद विक्रांत की संपत्ति को जब्त कराया जाएगा।
-अभयनाथ मिश्रा, सीओ, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed