{"_id":"6afdeede2abee5f1a5063288","slug":"lord-vishnu-will-awaken-from-his-yogic-slumber-tomorrow-wedding-music-will-resound-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160774-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कल योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, गूंजेंगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कल योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, गूंजेंगी शहनाई
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चार महीने से बंद मांगलिक आयोजनों का सिलसिला 20 नवंबर से फिर शुरू होने जा रहा है। देवोत्थान यानी प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही शादी-विवाह की शुरुआत हो जाएगी। तुलसी विवाह के साथ घरों में शहनाई गूंजने लगेगी।
नवंबर से 14 मार्च तक विवाह के कुल 49 शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। इसे देखते हुए विवाह समारोह से जुड़े कारोबारियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। ज्योतिषाचार्य सुजीत कुमार और समय माता मंदिर के पुजारी चंदन ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं।
कार्तिक शुक्ल एकादशी को उनके जागने के साथ ही विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इसी मान्यता के चलते आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल दशमी तक विवाह जैसे मांगलिक आयोजन नहीं किए जाते हैं।े