{"_id":"583dc00f4f1c1b2d1ede60f5","slug":"long-queues-at-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर लंबी कतार
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बैंक चौराहे पर स्टेट बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के 21वें दिन नगर के बैंकों में पहले की अपेक्षा कुछ भीड़ कम हुई है, लेकिन एटीएम पर सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। मंगलवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, कृषि शाखा, विकास भवन शाखा, एक्सिस बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनियन बैंक, एचडीएफसी आदि बैंकों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखी, लेकिन एटीएम पर लंबी कतार लगी रही। स्टेट बैंक कृषि शाखा, बैंक आफ बड़ौदा, बैैक आफ इंडिया का एटीएम बंद रहा।
हालांकि स्टेट बैंक मुख्य शाखा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, स्टेट बैंक के विकास भवन शाखा का एटीएम चालू रहा, आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम दोपहर बाद कैश डालने के बाद खुला। लीड बैंक के प्रबंधक केजी तिवारी ने बताया कि आरबीआई से अभी करेंसी नहीं मिली है, जिसके कारण कैश का अभाव बना हुआ है। इससे समस्या बनी हुई है। लगातार उच्चाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर करेंसी की डिमांड की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कार्ड के जरिए लेनदेन करने की अपील की है।