फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   loharsan-santha road jam

लोगों ने लोहरसन-सांथा मार्ग पर लगाया जाम

Fri, 23 Dec 2016 12:08 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
loharsan-santha road jam
नाेटबंदी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। नोटबंदी के बाद अब भी ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों और एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। सांथा क्षेत्र के पूर्वांचल बैंक लोहरसन में कैश नहीं मिलने से नाराज लोगों ने लोहरसन-सांथा मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रखा।
विज्ञापन

वहीं लोगों का गुस्सा देखकर बैंक कर्मी बैंक में ताला लगाकर चले गए। हालांकि शहर के अधिकतर बैंकों में लेनदेन हुआ और एटीएम से भी कैश मिला। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र के लोहरसन पूर्वांचल बैंक पर कैश नहीं मिलने से नाराज लोगों ने लोहरसन-सांथा मार्ग को एक घंटे जाम रखा।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस सड़क जाम कर रहे लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराई। तब जाम हटा। लोहरसन पूर्वांचल बैंक लाइन में लगी सकरून्निशा, गुलाम नवी, झिनका देवी, सोनमती, शमसुद्दीन, कमलावती देवी, मालती, जुबेर अहमद आदि ने कहा कि लोगों को कैश ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सड़क जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर बैंक कर्मी बैंक पर ताला लगाकर हट गए। दूसरी तरफ शहर में स्टेट बैंक के विकास भवन शाखा पर भी कैश न होने के कारण भुगतान नहीं हुआ। 
यहां का एटीएम भी दिनभर बंद रहा। इससे काफी लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। जबकि स्टेट बैंक मुख्य शाखा, एक्सिस बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक , बैंक ऑफ बड़ौदा आदि में लेनदेन हुआ। इन बैैंकों के एटीएम भी चालू रहे। इससे कुछ हद तक लोगों को राहत मिली।
हालांकि पूर्वांचल बैंक की 51 शाखाओं में से 35 शाखाओं में कैश नहीं था। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित पोस्ट आफिस का ताला बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे तक नहीं खुला था। रजिस्ट्री और अन्य कार्यों से पहुंचे लोग कर्मचारियों का इंतजार करते रहे।
बेलवाडाड़ी गांव निवासी अखिलेश त्रिपाठी, परदेसी, अरविंद ने बताया कि वे लोग हरिहरपुर स्थित पोस्ट आफिस पर सुबह 10:30 बजे रजिस्ट्री करने पहुंचे, लेकिन पोस्ट आफिस का ताला बंद रहा। लगभग 10:45 बजे डाक लेकर गाड़ी भी पहुंच गई। तब तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था।

अखिलेश त्रिपाठी बताया कि लगभग रोज का यही हाल है। साढे़ ग्याहर बजे जब कर्मी पहुंचे, तब जाकर पोस्ट आफिस का ताला खुला। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृजमोहनी देवी ने बताया कि 16 शाखाओं को तीन-तीन लाख रुपये दिए गए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के लिए अभी तक कैश की व्यवस्था नहीं हो सकी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed