{"_id":"57acbcf44f1c1b3a1cee5be5","slug":"locks-are-hanging-in-the-offices-of-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से कार्यालयों में लटकते रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से कार्यालयों में लटकते रहे ताले
sant kabir nagar
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर विकास भवन पर धरना देते राज्यकर्मचारी संघ के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी अधिकांश दफ्तरों में कामकाज ठप रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने विकास भवन गेट पर सभा की। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई दफ्तरों में फरियादियों को बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ा।
जिलाध्यक्ष विजय प्रताप पाल की अध्यक्षता में आयोजित सभा में संरक्षक जलालुद्दीन कुरैशी ने कहा कि सरकार में बैठे लोग अपना वेतन व भत्ता दो गुना कर लेते हैं, लेकिन जब कर्मचारियों की बात आती है तो सरकार खजाने में धन की कमी का रोना रोती है। राज्य कर्मचारी संयुक्त संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामललित शास्त्री ने कहा कि कर्मचारी विभाग में अपने साठ साल की उम्र तक सेवा देने के बाद भी पेंशन से महरूम हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों की पुुरानी पेंशन बहाल करें। लेखपाल संघ के खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ में संगठन के कार्य में बाधा डाल रहे हैं।
ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी सिंह ने कहा कि समझौते के बाद भी सरकार द्वारा कैशलेस का लाभ न देना उसकी हठधर्मिता है। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों अभय त्रिपाठी, डॉक्टर आनंद प्रताप सिंह, डॉक्टर हरिवंश मौर्य, शेषनाथ चौधरी, कमल कुुमार, करुणा निधान, महेंद्र कुमार पांडेय आदि ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप की जाएगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री राम भजन यादव, अनिल कुमार मिश्र, दीनानाथ उपाध्याय ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए कहा कि कर्मचारी आने वाले दिनों में आर-पार की लड़ाई लडे़ंगे। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के राजेश श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के राजेश वर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सेतु निगम के अध्यक्ष प्रभाकर पाल, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, राकेेश मणि त्रिपाठी, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।