फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Liquor furnaces started blazing again on the banks

Sant Kabir Nagar News: घाघरा के किनारे फिर धधकने लगीं शराब की भट्ठियां

Thu, 06 Apr 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Liquor furnaces started blazing again on the banks
धनघटा। कच्ची शराब के धंधे पर पर रोक लगाने के लिए डीएम-एसपी की पहल पर अभियान चला था। करीब 15 दिनों तक चले अभियान के दौरान पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम काफी मात्रा में लहन नष्ट किया था। इधर फिर घाघरा नदी के किनारे कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां धधकने लगी हैं। इसका प्रमाण पुलिस की छापामारी में मिला है।
विज्ञापन

घाघरा नदी का किनारा शराब का धंधा करने वालों के लिए ठिकाना बन गया है। घाघरा नदी के तलहटी में बनने वाली कच्ची शराब क्षेत्र के कई गांव में बेची ही जाती है। साथ ही अगल-बगल के जिलों में भी भेजी जाती है। इस धंधे पर रोक लगाने के लिए जिला अधिकारी और एसपी ने होली पर्व के पूर्व खुद माझा के तलहटी में पहुंचकर मातहतों के साथ कार्रवाई की थी। अधिकारियों ने अपने मातहतों को हर हाल में धंधे पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

लगातार 15 दिनों तक छापा की कार्रवाई करके पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची के धंधेबाजाें का काफी नुकसान तो किया, लेकिन उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रहे। इसका नतीजा है कि घाघरा नदी के किनारे एक बार फिर कच्ची शराब की भट्ठियां धधकने लगी हैं। मंगलवार को देर शाम पुलिस ने तुरकौलिया नायक गांव के पास छापामार कर नौ भट्ठियां तोड़ी गईं और 30 क्विंटल लहन नष्ट करने के साथ 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि पुलिस का अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed