{"_id":"67c497e13cf1eeed5801b5ff","slug":"lights-on-underpass-illuminated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-129358-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लगी लाइट, रोशन हो गया अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लगी लाइट, रोशन हो गया अंडरपास
Sun, 02 Mar 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
लाइट लगने से रोशन हुआ अंडरपास।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के अंडरपास से आवाजाही शुरू होने के बाद भी लाइट नहीं लगी थी, जिसके कारण रात होते ही अंधेरा छा जाता रहा है। नगर पालिका ने अंडरपास के अंदर दोनों तरफ लाइट लगवा दी है।
26 जनवरी को खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग आम जनता के लिए खोल दिया गया, लेकिन रात होने पर अंडरपास से होकर गुजरना काफी मुश्किल हो गया था।
कारण यह है कि यहां पर लाइट नहीं लगी थी। इस समस्या को 11 फरवरी के अंक पर अमर उजाला ने रात में छा जाता है अंधेरा, अंडरपास से गुजरने में लगता है भय...शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान में लेकर नगर पालिका प्रशासन ने अंडरपास के दोनों तरफ लाइटें लगा दी है।
विज्ञापन
जिससे रात में होने वाला अंधेरा दूर हो गया है। इससे लोगाें की समस्या दूर हो गई है। जो लोग भय के चलते पैदल रेलवे क्राॅसिंग पार करते थे वह वह लोग बिना भय के अंडर पास से होकर आ जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि लोगाें की समस्या को देखते हुए लाइट लगा दी गई हैं।