फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Life on the palm, still compulsion to live

Sant Kabir Nagar News: जान हथेली पर, फिर भी रहना मजबूरी

Wed, 26 Jul 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Life on the palm, still compulsion to live
काशीराम शहरी आवास में भवन का टूटा छज्जा।
- जर्जर हो गए हैं कांशीराम आवास के भवन
विज्ञापन

-करीब एक हजार परिवार रहते हैं

- इंडिया मार्का हैंडपंप खराब तो नालियां टूटी

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। बसपा के शासन में प्राथमिकता में रहा कांशीराम आवास बदहाल हो गया है। भवन जर्जर हो गए हैं। हद तो यह है कि कुछ भवनों को बांस-बल्ली लगाकर गिरने से रोका गया है। ऐसे में यहां रहने वाले करीब एक हजार परिवारों पर खतरा मड़रा रहा है। स्थिति यह है कि सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं हैं।

शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए बसपा के शासनकाल में वर्ष 2008-09 में कांशीराम आवास का निर्माण कराया गया। यहां एक हजार आवास बनवाए गए। प्रति आवास पर एक लाख 75 हजार रुपये के हिसाब से 17 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए गए। आवास निर्माण के बाद एक हजार परिवारों को आवास का आवंटन किया गया।
विज्ञापन



स्थिति यह है कि देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो गए हैं। डेढ़ साल पहले एक आवास का छज्जा टूट गया था। इसके चलते कई परिवार फंस गए थे। बाद में पालिका प्रशासन ने जेसीबी से लोगों को सुरक्षित निकलवाया था। लेकिन भवन की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी है। परिसर के एक आवास में बांस-बल्ली के सहारे टेक देकर भवन को गिरने से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन डीएम प्रेम रंजन सिंह व सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अब भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। जल निकासी के लिए परिसर में बनी नालियां टूट गई हैं। जिससे जल निकासी व्यवस्था चौपट हो गई है। साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। परिसर में करीब 25 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं लेकिन इनमें से करीब 10 इंडिया मार्क हैंडपंप खराब हो गए हैं।


यहां के निवासी जितेंद्र कुमार, रिजवान, चंदन आदि ने बताया कि परिसर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। परिसर की सड़कें टूट चुकी हैं। इन समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए।






कांशीराम आवास की समस्याओं के निस्तारण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पानी की समस्या को दूर करने के लिए वाटर कूलर लगाया गया है। सफाई कर्मियों को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

-विनय कुमार मिश्र- ईओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article