{"_id":"6908ec109a467550c40ebe6a","slug":"licenses-of-four-shops-suspended-notices-issued-to-two-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140679-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस
Mon, 03 Nov 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद के टुंपार में खाद की दूकान की जांच करते जिला कृषि अधिकारी-स्रोत कृषि विभाग
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने खलीलाबाद क्षेत्र के खाद-बीज की 10 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित और दो दुकानों को नोटिस दिया है। वहीं दो दुकानों से सिंगल सुपर फास्फेट के दो नमूने लिए हैं।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को खलीलाबाद क्षेत्र स्थित कुल 10 प्रतिष्ठानों, सहकारी समिति एवं निजी उर्वरक दुकानों पर डीएपी, एनपीके, एसएसपी, यूरिया की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर गुणवत्ता पूर्ण वितरण की स्थिति का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान यादव खाद भंडार गिठनी, बजरंग खाद एवं बीज भंडार फरेंदिया, शिवम खाद भंडार पोपया, साधन सहकारी समिति कोल्हुआ छापे की सूचना पर दुकान बंद कर दुकानदार भाग गया। इसके कारण इनका लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं ओम प्रकाश खाद भंडार गिठनी और चौरसिया खाद भंडार नहरडीह का स्टॉक बोर्ड रजिस्टर अद्यतन नहीं करने की वजह से कारण बताओ नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा राम सिंह खाद भंडार गिठानी, आर एस ट्रेडर्स, तुम्पार, शुभम् ट्रेडर्स, तुम्पार, चौहान खाद भंडार तुम्पार का निरीक्षण किया गया। यहां से दो नमूने सिंगल सुपर फास्फेट के लिए गए। छापे के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त थी और वितरण सामान्य रूप से किया जा रहा था। समिति के सचिवों व उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि खाद का वितरण खतौनी के अनुसार टोकन बांट कर किया जाए। निर्धारित दर पर ही किसानों को खाद का वितरण कराया जाए। जनपद में उर्वरक 9151 एमटी, यूरिया 2771 एमटी एनपीके, 3267 एमटी डीएपी उपलब्ध है।