फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lekhpal Association protests action taken against a colleague in Ayodhya.

Sant Kabir Nagar News: अयोध्या में साथी पर कार्रवाई का लेखपाल संघ ने किया विरोध

Sat, 22 Aug 2026 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal Association protests action taken against a colleague in Ayodhya.
फोटो
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील खलीलाबाद के पदाधिकारियों ने संघ के अध्यक्ष राम प्रताप यादव की अध्यक्षता में शनिवार को उपजिलाधिकारी हृदय राम त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसीओ, एंटी करप्शन एवं विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई को लेकर लेखपालों की चिंता से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई।
संघ ने अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई का संगठन समर्थन करता है लेकिन किसी निर्दोष कर्मचारी को निजी रंजिश, झूठी शिकायत अथवा षड्यंत्र के माध्यम से फंसाया जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि किसी भी लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, संभावित रंजिश तथा संबंधित कार्य में लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की जांच की जाए। साथ ही ट्रैप कार्रवाई के लिए स्पष्ट और पारदर्शी एसओपी लागू करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राम प्रताप यादव समेत लेखपाल संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
--------------------------------------------------
धनघटा तहसील में लेखपालों का प्रदर्शन
धनघटा। तहसील पर शनिवार को लेखपाल संघ ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे लेखपालों ने अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई को अनुचित बताया। निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन में चंद्रभूषण यादव, बुधिराम चौधरी, विनीत मोहन मिश्र, सुनील गुप्ता, बृजेश, अभिषेक यादव, सुजीत कुमार, अंकिता गुप्ता, सुनीता, राहुल श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed