{"_id":"641c9e417110b89e110e97e4","slug":"lecture-in-an-language-khalilabad-news-c-7-1-96286-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करें : प्रो. अजय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करें : प्रो. अजय कुमार
Fri, 24 Mar 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में ब्याख्यान को संबोधित करते प्रो अजय कुमार शुक्ल
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को अंग्रेजी विभाग में कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने विचारों को रखा।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ल ने संचार माध्यम में भाषा कौशल एवं सकारात्मक दृष्टिकोण पर बल दिया। प्रोफेसर शुक्ल ने कहा कि हम प्रभावशाली तरीके से भाषा को प्रस्तुत करके अपने व्यक्तित्व का समुचित विकास कर सकते हैं। उन्होंने संचार कौशल के साथ सूत्रों क्लियर कंसाईज, कांक्रीट, करेक्ट, कोहेरेंट, कंप्लीट, कर्टियस पर बल दिया।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. गौरहरी बेहेरा ने व्यक्तित्व के विकास में साहित्य की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि साहित्य हमें एक अंतर दृष्टि देता है। इससे हम एक बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण कर सकने में समर्थ होते हैं।
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर गणेश कुमार श्रीवास्तव ने एक कुशल व्यक्तित्व निर्माण में संचार की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पुरुषोत्तम पांडेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर विजय कृष्ण ओझा ने अतिथियों के व्याख्यान को छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी बताया एवं अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।
इस दौरान प्रो. प्रताप विजय कुमार, प्रोफेसर राजेश मिश्रा, प्रोफेसर विजय राय, डॉ. शशिकांत, डॉ. विजय मिश्रा, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. अमित कुमार मिश्रा समेत अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।