{"_id":"5c48aa2cbdec2211ac1ae367","slug":"lawyer-working-in-the-direction-of-giving-easy-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलभ न्याय दिलाने में सेतु का कार्य करते हैं वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलभ न्याय दिलाने में सेतु का कार्य करते हैं वकील
Wed, 23 Jan 2019 11:23 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सुलभ न्याय दिलाने में सेतु का कार्य करते हैं वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। प्रदेश के कारागार एवं लोक सेवा राज्य मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ जैकी पटेल ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अन्य सामाजिक संघर्षो में अधिवक्ता समाज हमेशा तत्पर रहा है। लोगों को न्याय की सुलभता के लिए ही जिला स्तरीय न्यायालयों की स्थापना की गई। अधिवक्ता लोगों को न्याय दिलाने के लिए सेतु का कार्य करते हैं।
मंत्री बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायालय के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता आम लोगों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। इससे लोगों में देश व संविधान के प्रति आस्था बढ़ती है। विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश के सदस्य मधसूदन त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता कर्मयोगी हैं। वह अपने लिए नहीं वादकारियों के लिए लड़ते हैं। बार कौसिंल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य राकेश पाठक ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को बार कौसिंल की बैठक में उठाया जाएगा। जिला जज रामबाबू शर्मा ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के सहयोग से अधिवक्ताओं की मूलभूत सुविधाओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाना चाहिए।