फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   last reservation list published

आरक्षण की अंतिम सूची का हुआ प्रकाशन

Fri, 26 Mar 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
last reservation list published
आरक्षण की अंतिम सूची का हुआ प्रकाशन
विज्ञापन

सूची में कोई बदलाव नहीं होने से चुनाव मैैदान से बाहर हुए लोगों के लटके चेहरे
चुनाव लड़ने का खुद मौका नहीं पाए तो कद्दावर अपने करीबियों पर लगाएंगे दांव
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम की गठित समिति के जरिए आपत्तियों के निस्तारण के बाद शुक्रवार को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। अंतिम प्रकाशन में भी पूर्व की स्थिति बरकरार रही। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे सीट मनमाफिक होने पर चुनाव लड़ने की मंशा पाले लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया।

हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व में प्रकाशित हुई अनंतिम सूची को रद्द कर दिया गया था। उसके बाद वर्ष 2015 के आरक्षण की स्थिति पर नए सिरे से आरक्षण की अनंतिम सूची तैयार करके प्रकाशित की गई थी। आरक्षण सूची पर सवाल उठाते हुए 429 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। इसमें सर्वाधिक 404 आपत्तियां प्रधान पद पर दर्ज कराई गई थीं। जबकि जिला पंचायत सदस्य के वार्ड पर 33 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 20 आपत्तियां और ब्लॉक प्रमुख पद तीन आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। डीएम की गठित समिति की ओर से आपत्तियों का निस्तारण किया गया। शुक्रवार को अंतिम सूची प्रकाशित की गई, लेकिन पूर्व की स्थिति बरकरार रही। अंतिम सूची में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होने से चुनाव लड़ने का ख्वाब पाले लोगों को निराशा हाथ लगी। आरक्षण की जद में आई सीटों पर खुद चुनाव नहीं लड़ पाने वाले कद्दावर अब अपने करीबियों पर दांव आजमाएंगे। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की गई। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आरक्षण की संबंधित वेबसाइट पर भी अपलोड है। जिसे कोई भी देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed