फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lady died in suspicious condition

महिला की संदिग्ध हाल में मौत

Fri, 18 Mar 2022 09:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
lady died in suspicious condition
महिला की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र के अमरडोभा गांव में बृहस्पतिवार रात महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। महिला की मौत की वजह पर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। देर शम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

मेंहदावल क्षेत्र के अमरडोभा की रामावती (50) पत्नी अशरफी बृहस्पतिवार रात कमरे में सोई थीं। सुबह उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला के गले में चोट के निशान थे। लोग आशंका जता रहे हैं कि गला दबाने से महिला की मौत हुई होगी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो गई है। 17 वर्षीय बेटी घर पर रहती है, जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। बेटे गोरख और सुरेंद्र बाहर रहते हैं। एसओ जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि अशरफी ने लिखित सूचना दी है कि बृहस्पतिवार रात वह और उनकी पत्नी रमावती भोजन करके सो गए थे। शुक्रवार भोर में देखा तो पत्नी तख्त पर मृत हाल में पड़ी थी। महिला की मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed