फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   labour tried to kill

ईंट भट्ठा मजदूर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की कोशिश

Fri, 27 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
labour tried to kill
अस्पताल में इलाज कराता घायल राजकिशोर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ईंट भट्ठा मजदूर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की कोशिश
विज्ञापन

गश्त पर निकली पुलिस ने आवाज सुनकर बचाई मजदूर की जान
मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा उपचार, हालत गंभीर
भट्ठा के मुंशी समेत कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के झकही चक बेल्डुहा गांव के पास नहर पुलिया के किनारे बुधवार की रात कुछ लोगों ने ईंट भट्ठा मजदूर की गला रेत कर हत्या का प्रयास किया। आवाज सुनकर गश्त पर निकली पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक अंधेरे का लाभ उठा कर हमलावर भाग गए। पुलिस घायल को पहले जिला अस्पताल ले गई, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

झारखंड के गुमिला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के ग्राम दहीदो गांव निवासी 47 वर्षीय राजकिशोर गुप्ता पुत्र राम लगन गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के उतरौला में स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बुधवार की रात उन्हें कुछ लोग भट्ठे से करीब पांच किलोमीटर दूर महुली क्षेत्र के झकही चक बेल्डुहा स्थित नहर पुलिया के पास लाए। धारदार हथियार से हमालवरों ने भट्ठा मजदूर की गला रेत कर हत्या की कोशिश की। जान बचाने के लिए मजदूर ने आवाज लगाई। उसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस और आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को टॉर्च की रोशनी के बीच आते देखकर हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। खून से लथपथ मजदूर को आनन-फानन पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पीड़ित पत्नी सुशीला देवी का आरोप है कि उसके पति राज किशोर गुप्ता गोरखपुर जिले के उतरौला में स्थित ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करते हैं। बुधवार की देर रात भट्ठे के मुंशी ओम बाबा अपने कुछ सहयोगियों के साथ उसके पति को झकही चक बेल्डुहा गांव के निकट लेकर गए। आरोप है कि लोगों ने हत्या की नीयत से उसके पति का गला रेत दिया। पुलिस की सक्रियता से हमलावर भाग गए। आरोप है कि उसके घायल पति ने घटना में शामिल मुंशी समेत पांच अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताया है। जिसकी वीडियो क्लिप भी बनी है। घटना की वजह को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। पुलिस आरोर्पी इंट भट्ठा के मुंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज जाकर घायल से घटना के बारे में पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन घायल अभी ठीक से बोल पाने में असमर्थ दिखा। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पत्नी सुशीला की तहरीर पर ईंट भट्ठा के मुंशी ओम बाबा समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। वैसे लेन-देन और आशनाई आदि पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना का वास्तविक कारण जल्द ही पता चल जाएगा। घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed