फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Krmaini - Beluli embankment visited MP

करमैनी-बेलौली तटबंध देखने पहुंचे सांसद 

Mon, 01 Aug 2016 12:00 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 01 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 Krmaini - Beluli embankment visited MP
करमैनी-बेलौली तटबंध का सांसद शरद त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के करमैनी-बेलौली तटबंध का सांसद शरद त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता सहित ड्रेनेज खंड द्वितीय के सहायक अभियंता व जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे है। सांसद ने स्वयं द्वारा बेलौली कटान स्थल पर तीन करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का धन अवमुक्त होने के बाद कराए गए कार्य की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

 

तिवारीपुर कटान स्थल का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को तटबंध की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय के निर्देश दिए। साथ ही प्रोजेक्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजने व उसकी एक प्रति स्वयं को उपलब्ध कराने को कहा। ग्रामीणों की शिकायत पर तटबंध पर नौगों से डुमरियां तक बन रहे पिच निर्माण में अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को जांच कराने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


 करमैनी - बेलौली तटबंध पर राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से ऊ पर होने की सूचना पर सांसद शरद त्रिपाठी ने तटबंध के कटान स्थलों का निरीक्षण किया। सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बरसात से पूर्व नाबार्ड के माध्यम से तटबंधों की सुरक्षा व बाढ़ से बचाव के लिए धन  भेजा गया था, पर प्रदेश  सरकार तटबंधों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नही है। घाघरा का कटान जारी ः हैंसर। रविवार को भी घाघरा के जलस्तर खतरे के निशान के पार है। वहीं कटान न थमने से किसान परेशान हैं। माझा खडकपुर, दौलतपुर, रामपुर दक्षिणी, चपरापूर्वी, जगदीशपुर के किसानो का कहना है कि नदी की कटान से उपजाऊ मिट्टी पानी में मिल जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिससे दियारा के कई किसान भूमिहीन हो चुके है। खडकपुर गांव के विन्ध्याचल, राजाराम, दिनेश, प्रमोद, रामचेत आदि का कहना है कि लग रहा है अब केवल मकान बचेगा। बाकी खेती बारी से हाथ धो देना पडे़गा। गांव वालों का कहना है कि शवदाह केंद्र को भी बचाने के लिए प्रशासन कोई कदम नही उठा रहा है। 



लगातार बढ़ रहा नदियों का जलस्तर ः घाघरा की डेंजर लाइन 92.730 मीटर है। रविवार सुबह आठ बजे नदी का बहाव 92.985 मीटर और शाम चार बजे 93.010 मीटर था। वहीं राप्ती की डेंजर लाइन 79.50 मीटर है। यहां सुबह आठ बजे बहाव 79.60 और शाम चार बजे 79.55 मीटर था। जबकि कुआनो की डेंजर लाइन 78.65 मीटर है। यहां सुबह नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 75.020 और शाम चार बजे 75.950 मीटर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed