फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kram -awlia-e-Islam in the world of the true picture

औलिया-ए-कराम ने दुनिया में इस्लाम की सच्ची तस्वीर पेश की

Sun, 15 Nov 2015 11:57 PM IST
संतकबीरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड सेमरियावां के गांव सालेहपुर में सैयद मोहम्मद अशरफ शहीद उर्फ दादा मियां के उर्स के पहले दिन नमाजे इशा तकरीरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उलेमा ने इस्लाम के प्रसार में औलिया-ए-कराम के योगदान पर चर्चा करते हुए सूफी संतों को दुनिया के सामने इस्लाम की सच्ची तस्वीर पेश करने वाला बताया।
विज्ञापन


हजरत सैयद मोहम्मद हमजा अशरफ ने कहा कि इस्लाम ने समानता, भाईचारा, अमन, प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया है। इस्लाम के इन संदेशों के प्रसार में औलिया-ए-कराम और सूफी संतों का महत्तवपूर्ण योगदान है। अल्लाह के उन नेक बंदों ने अपने अच्छे आचरण और इस्लामी संदेशों को जनसामान्य तक पहुंचाया। आगे कहा कि कुछ लोग इस्लाम से दुश्मनी का परिचय देते हुए कहते हैं कि यह धर्म पूरी दुनिया में तलवार के जोर पर फैला। ऐसे लोग सूफी संतों के योगदान को नजरअंदाज करते हुए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस्लाम का अर्थ ही शांति है, कुछ लोग इस्लाम का नाम लेकर दुनियां में अशांति और हिंसा फैलाते हैं ऐसे लोग इस्लाम और मानवता के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि दादा मियां इस्लाम के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए 14वीं शताब्दी में तप्पा उजियार क्षेत्र में आये थे। उनके योगदान से इस क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार हुआ और लोग शांति और सौहार्द के रास्ते पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशहूर आलिम सैयद कमाल अशरफ ने कहा कि इस्लाम के पैरोकारों ने सूफी-संतों के रास्ते को अपनाया तो सदियों से इस्लामी तालीम की रोशनी से मानवता का कल्याण होता रहा। आज सूफी संतों के संदेशों को छोड़ कर लोग पेरशान हैं और अशांति से दुनिया कराह रही है। उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया में प्रेम और भाईचारा के प्रसार के लिए सूफी संतों के पैरोकारों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।


काजी मोहम्मद जीशान ने भी लोगों को संबोधित किया और कारी मोहम्मद तैश ने नाते पाक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सैयद रफअत हुसैन, सैयद आमिर हुसैन, सैयद मकसूद हुसैन, मतीउल हक, अबू सूफियान, मास्टर अबुल आला, सैयद मोईनुद्दीन अशरफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed