फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kotedar protest in colectrate

कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
kotedar protest in colectrate
कलेक्ट्रेट पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते कोटेदार संघ के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- अपर एसडीएम को दिया मांगों का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली क्षेत्र के कोटेदारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाट शाखा बघौली से कोटेदारों को खाद्यान्न की निकासी समय से न कराने व कोटेदारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने सहित अन्य मुद्दे को लेकर आक्रोश जताया। कोटेदारों ने अपनी मांगो का ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा।

कोटेदार लालबहादुर सिंह, रामरती, फूलमती, रामचंदर, राबिया खातून, इनामुलहक, झिनकान सहित तमाम कोटेदार कलेक्ट्रेट पहुुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही पात्र गृहस्थी, अंत्योदय अन्न योजना के खाद्यान्न, तेल, चना, नमक आदि माह में दो बार नियमित रूप से वितरित कर रहे हैं। पिछले माह में केंद्र प्रभारी ने समय से निकासी नहीं कराई। बार-बार गोदाम का चक्कर लगाते रहे। जिससे लाभार्थियों में कोटेदारों के प्रति आक्रोश दिखायी दे रहा है, जबकि कोटेदारों का कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि समस्या का निदान कराया जाए अन्यथा खाद्यान्न का उठान नहीं करेंगे। इस दौरान रंजना यादव, जवाहिरलाल, विद्यावती देवी, बेचू प्रसाद, ठकुरादेवी, हेमवंती, दयाराम, गणेश मिश्र, राजेश कुमार, कुर्बानी, मोमिना खातून, अनवरी बेगम आदि कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed