{"_id":"65984680e615aabc6608b689","slug":"kinnar-hungama-in-kotwali-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-7864-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोतवाली में किन्नरों का हंगामा, की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोतवाली में किन्नरों का हंगामा, की मारपीट
Fri, 05 Jan 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में किन्नरों के हंगामे के बाद लगी भीड़।संवाद
फोटो है
क्षेत्र बंटवारे के लिए पुलिस के सामने चल रही थी पंचायत
पहले से हुए विवाद में एक पक्ष ने पुलिस को दी थी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद में शुक्रवार की देर शाम को किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। पहले से हुए विवाद के मामले में एक पक्ष ने तहरीर दी थी। क्षेत्र बंटवारे के लिए पुलिस के सामने पंचायत चल रही थी। इसी बीच दोनों पक्ष उग्र होकर मारपीट करने लगे। घटना के बाद पुलिस असहाय हो गई। कुछ पुलिस कर्मियों ने हिम्मत करके दोनों पक्षों को छुड़ाकर इधर-उधर किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
किन्नरों के बीच आपस में कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद एक पक्ष ने मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र दिया था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को थाना पर घटना की जानकारी और पूछताछ के लिए बुलाया।
इसकी जानकारी के बाद जिले के साथ ही अन्य जनपदों के भी किन्नर समाज के लोग कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत करने वाले पक्ष के लोगों को थाना पर बुलाया। कुछ समाज के संभ्रांत किन्नरों के समक्ष पुलिस के समाने बातचीत चल ही रही थी कि किसी बात पर दोनों पक्ष भड़क गए। इसके बाद हाथापाई के साथ ही मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम घटना को देखकर हतप्रभ रह गई। तमाम पुलिस कर्मी वहां से खिसक भी लिए। मामला बिगड़ते देखकर कुछ पुलिस कर्मी किसी तरह हिम्मत जुटाकर बीच-बचाव के लिए आगे आए। पुलिस ने आपस में भिड़े किन्नरों को खींचकर इधर-उधर किया। इसके बाद से काफी देर तक कोतवाली में गहमागहमी की स्थिति बनी रही। शाम से ही चल रहा बवाल काफी देर तक चलता रहा। बाद में पुलिस ने जब कड़ा रुख अख्तियार किया तब जाकर किन्नर शांत हुए। इसके बाद समाज के अन्य किन्नरों ने एक बार फिर से बातचीत शुरू की।
कोट
किन्नरों ने आपस में रात के समय मारपीट की थी। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। जहां पर विवाद शुरू कर लिए। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। किन्नर समाज के बुद्धिजीवी लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं। उनका निर्णय आपस में होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली खलीलाबाद