{"_id":"b448d1cfa98bececa7d6a51d1683b7e9","slug":"killed-in-accident-law-brother-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बहनोई की मौत,साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बहनोई की मौत,साला घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुरुआर निवासी 35 वर्षीय सीताराम पुत्र गया प्रसाद रविवार को दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम भिउरा में अपनी ससुराल आया था।
सोमवार की सुबह वह अपने साले मोहन पुत्र अवधराम उम्र 25 वर्ष को साथ लेकर क्षेत्र के ही ग्राम परसा शेख में अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल जा रहा था। साइकिल सवार साले और बहनोई पिपरा बोरिंग से आगे खटियावां के पास पहुंचे थे।
उसी दौरान मेंहदावल की तरफ से तेज गति से गुजरी एक पिकअप ने साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में सीताराम के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि मोहन भी बेहोश हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद आस-मौजूद ग्रामीण एकत्रित होकर घायलों को संभालने लगे। मौके का फायदा उठाकर पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
बाद में मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। उसी दौरान ग्राम प्रधान मो. मोबीन और भिउरा निवासी रणजीत यादव भी मौके पर पहुंच गए। दोनों लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
डॉक्टरों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। उपचार शुरू होने से पूर्व ही घायल मोहन को होश में आ चुका था। चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।
घटना से सहमा मोहन काफी देर तक अचेत था, काफी देर के बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई और डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर मौजूद सीताराम के रिश्तेदारों ने बताया कि अपने घर का वही एकलौता कमाने वाला था। सीताराम के तीन बच्चे हैं, इसमें रीमा नौ वर्ष, सीमा सात वर्ष और संजय तीन वर्ष का हैं।
लोगों का कहना था कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। सीताराम की सास का रो-रो कर बुरा हाल था। उसे अपनी पुत्री के बेवा होने का गम सताए जा रहा था। रो-रो कर वह कह रही थी कि उसकी पुत्री गुज्जा अपने बच्चों का पालन पोषण अब कैसे करेगी।