फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   khanan against agitation

Sant Kabir Nagar News: मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और प्रशासन आमने-सामने

Fri, 02 Jun 2023 10:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 02 Jun 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
khanan against agitation
बड़गो बसवारी गांव के ताल पोखरो से मिट्टी खनन किए जाने के विरुद्ध प्रदर्शन करते गांव के लोग।संवाद
धनघटा। क्षेत्र के बड़गो बसवारी गांव के ताल पोखरों से मिट्टी खनन को लेकर गांव के लोग और प्रशासन आमने-सामने हो गए हैं। शुक्रवार को खनन कार्य को रोकने के बाद गांव वालों ने प्रदर्शन करके प्रशासन पर जहां मनमाने पन का आरोप लगाया, वहीं प्रशासन ने खनन कार्य की अनुमति दिए जाने की बात कहकर खनन को चालू करा दिया।
विज्ञापन

जिले की सीमा से होकर जाने वाली सिक्स लेन सड़क के निर्माण में पहले बसवारी गांव के पास से कुआनो नदी के किनारे मिट्टी का खनन किया गया। इस मामले में गांव के लोग जब जबरदस्त विरोध किया गया तो जिला खनन अधिकारी ने अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। उसके बाद कुछ दिनों तक बसवारी गांव के पास से मिट्टी नहीं निकाली गई।
विज्ञापन

ग्रामीण विजय कुमार, श्रवण कुमार, जोखन प्रसाद, बेचन प्रसाद, उत्तम कुमार आदि का कहना है कि इधर एक सप्ताह से गांव के तालाब और पोखरे से पोकलैंड के जरिये मिट्टी का खनन किया जा रहा है। गांव के लोग जब खनन किए जाने के आदेश के संबंध में कागजात दिखाने की बात खनन कराने वालों से करते हैं, तो वह कागजात दिखाने से इन्कार कर दे रहे हैं। गांव के लोग खनन कार्य को रोक देते हैं, तो तहसील प्रशासन पुलिस के साथ पहुंचकर खनन कार्य को शुरू करा दे रहा है। शुक्रवार की सुबह जब खनन कार्य शुरू हुआ तो गांव के लोग एकत्रित हो गए और खनन रुकवा दिया। दोपहर 12 बजे तक मिट्टी का खनन नहीं किया जा सका। पोकलैंड मशीन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद एसडीएम और तहसीलदार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य को चालू करा दिए। जिससे नाराज गांव वालों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
00000000000000
बड़गो बसवारी गांव के तालाब और पोखर से मिट्टी का खनन किए जाने का अनुमति कार्यदायी संस्था को दिया गया है। अनुमति के बाद ही मिट्टी खनन का कार्य कराया जा रहा है।
- डॉ. रविंद्र कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed